शहीद विक्की की प्रतिमा पर फूलमलाए पहनाते पूर्व मंत्री व अन्या
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। शहीद विक्की सिंह को उनके पैतृक गांव रायपुर सजदा में 16वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देेकर याद किया गया। वीरवार को शहीद स्मारक पर पहुंचे लोगों ने गुणगान किया। श्रद्धांजलि के दौरान पूर्व मंत्री तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल, डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी तरसेम शर्मा, सरपंच सुरजीत चौधरी, विजय चिब सहित परजिनों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने कहा कि शहीद विक्की सिंह द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और जो लोग देश की रक्षा करते शहीद पाते हैं वह सदा के लिए अमर हो जाते हैं। उन्होने कहा कि आज के दिन पाकिस्तानी मंसूबों को नाकामयाब करते हुए कश्मीर के बांदीपोरा में 9 जून वर्ष 2006 में विक्की सिंह ने बलिदान दिया। संवाद