केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बैंड़ मधुर देशभक्ति गीतों की धूने सुनाते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कस्बे के चौक में सीआरपीएफ की 160 वीं वाहिनी ने शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत के अंतर्गत बैंड पर देश भक्ति पर आधारित धुनें सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। बैंड पर जवानों ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी... सहित कई धुनें सुन कर लोगों ने तालियां बजाकर खूब सराहा।
मीरां साहिब बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ ने बैंड से राष्ट्रीय धुनों को बजा कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कड़ी में बल के बैंड द्वारा बहुत ही मधुर देशभक्ति गीतों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के दिलों में देश के भक्ति-भावना की अलख जगाने की छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि देश को पूरी दुनिया में मान- सम्मान मिल रहा है, जिसके लिए देश के लोगों दी गई कुर्बानियां कभी भुलाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि देेश के हर एक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। ताकि देश मजबूत बनने पर अधिक विकास हो सके। इस दौरान बाजार कमेटी के अध्यक्ष मनोहर लाल सराफ सहित अन्य सदस्य व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।