फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा भीमराव आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव टिंडेकलां में अखिल भारतीय परिसंघ एससी, एसटी ओबीसी यूनिट के प्रभारी दर्शन बनमोत्रा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर याद किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी तस्वीर पर फूलमलाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दर्शन बनमोत्रा ने कहा कि डॉ. आंबेेडकर के बताए मार्ग पर चलने के साथ संकल्प लिया। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता के रूप में प्रसिद्ध डॉ. आंबेडकर द्वारा देश के सभी वर्ग के लोगों को एक समान अधिकार देने के साथ लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत बनाए जाने के लिए कहा, ताकि सभी वर्ग के लोगों की बेहतरी हो सके।
भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
सांबा। भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अमर सिंह ने की। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अमर सिंह के अतिरिक्त डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त, सदस्य सुभाष भगत, रमेश चंद, नृसिंह दियाल, इंदु बजीर, संतोष भगत, प्रवीन लता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें