फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद गुरनाम सिंह की मूर्ति का अनावरण किया

विज्ञापन
शहीद गुरनाम की स्थापित की गई प्रतिमा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमा सुरक्षा बल के शहीद सिपाही गुरनाम सिंह को शुक्रवार उनके पांचवें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजली दी गई। वह सांबा सेक्टर की अग्रिम सुरक्षा चौकी बोबियां में सीमा पर आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनके पैतृक गांव रठाना स्थित शहीद चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल की 173 वाहिनी की ओर से शहीद को गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी, नगर पालिका प्रधान सतपाल पप्पी, भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह सहित शहीद के माता पिता, पूर्व सरपंच कुलवीर सिहं आदि ने शहीद के चित्र पर फूल माला चढ़ाए। इस दौरान शहीद की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र की पंचायतों के पंच व सरपंच सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें