मीरां साहिब। गांव लंगोटियां में गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज फार वूमेन की तरफ से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं व बालिकाओं को बुधवार को प्रमाणपत्र भेंट किए गए। समाजसेवी एवं रेडक्रॉस के सदस्य मास्टर प्रमोद कुमार की देखरेख में आयोजित कायक्रम में क्षेत्रीय रेडक्रास सोसायटी के पूर्व सचिव दिनेश गुप्ता, चाईल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन नोडल एजेंसी वूमेन व चाइल्ड प्रदेश प्रभारी मंजरी ने प्रमाणपत्र बांटे।
इससे पहले गांव में सेंटर खुलवाने तथा महिलाओं को सशक्त बनाने में योगदान देने वाले वाले रेडक्रास सदस्य दिवंगत ओपी गुप्ता को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। फाउंडेशन ने कहा कि ओपी गुप्ता द्वारा ही गांव लगोटिया में सिलाई- कढ़ाई शिविर खुलवाया। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए सेवा की भावना से कार्य किया। आज वह हमारे मध्य नहीं हैं, लेकिन उनके विचार सदा रहेंगे। इस मौके पर रेडक्रास के पूर्व सचिव दिनेश गुप्ता, मास्टर प्रमोद कुमार, सरदार मोहिंद्र सिंह रसीला, कीर्तन सिंह, मनीश गुप्ता, पवन कुमार, राजिन्द्र सिंह सहित सर्वगिया संभोगिता गुप्ता मौजूद रहे।