फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल 31 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कैथ बिरादरी की वार्षिक मेल 31 अगस्त मंगलवार को गांव लंगोटिया स्थित दाती शंकरी देवी के स्थान पर श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी। इसकी जानकारी कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। कमेटी के प्रधान कैप्टन गिरधारी लाल, चेयरमैन बचन लाल, रतनलाल तथा सेवादार बाबा राम ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बिरादरी की मेल श्रद्धा पूर्वक तरीके के साथ मनाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवस्थान पर सुबह हवन यज्ञ होगा। उसके बाद विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। दोपहर बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर तथा पड़ोसी राज्यों में रहने वाले बिरादरी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस दिन परिवार सहित देवस्थान पर पहुंचकर दाती का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
भाऊ बिरादरी की मेल 31 को
ज्यौड़ियां। भाऊ बिरादरी की तरफ से 31 अगस्त को गुगा नमवीं पर कुल देवता राजा मंडलीक देवस्थान सरमाला पटयारी में मेल का आयोजन किया जा रहा है। भाऊ बिरादरी सरमाला के सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि मेल में पहुंच कर राजा मडंलीक से आशीर्वाद लें। इसकी जानकारी देवस्थान कमेटी के सदस्य सूरम सिंह, चैन सिंह, हरबंस सिंह तथा सुखदेव सिंह आदि ने दी। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें