फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरालिया के वावा लाल दयाल मंदिर में गुरू पूर्णिमा लिया आर्शीवाद

विज्ञापन
मरालिया गांव में वावा लाल दयाल जी के मंदिर में आरति करते भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव मरालिया के बाबा लाल दयाल मंदिर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने मंदिर में गुरु के नाम का गुणगान करने के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राता पुजारी राकेश की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करने के साथ पहुंचे भक्तजनों ने आरती में शामिल होने पर भोग लगाया। मंदिर में पहुंचे प्रवीण कुमार, दलीप गोंधी, राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बाबा लाल दयाल जी का मंदिर नहीं होने पर मूर्ति स्थापित करने के उपरांत पहली बार गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तजनों ने गुरु की महिमा का गुणगान करने के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बाद दोपहर मंदिर में भंडारा लगाया। इसमें पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया
अखनूर। क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों और देव स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के पुली वाले मंदिर में महंत मोनी बाबा की अगुवाई में सुबह से ही सामाजिक दूरियां के बीच पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सत्संग और हवन करके पूजा अर्चना की। भंडारे का भी आयोजन किया गया। महंत मोनी बाबा ने बताया कि मंदिर में सामाजिक दूरियों का ध्यान रखते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शिव महाजन, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा, अशोक शास्त्री, सुभाष लंगर आदि मौजूद थे। संवाद
गुरु पूर्णिमा पर लोगों ने भंडारा लगाया
विजयपुर। गुरु पूर्णिमा पर लोगों ने भंडारा लगाया। इस मौके पर विजयपुर चौक, कस्बा के मंदिर वाली गली में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा लगाने वाले लोगों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन भंडार लगाने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति ने किया हवन
सांबा। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें न्यास के सदस्यों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं। न्यास के जिला प्रभारी निलंबर डोगरा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को यज्ञ का आयोजन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें