विजयपुर। आषाढ़ अमावस्या पर लोगों ने शुक्रवार सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की। पितरों को याद किया। जानकारी अनुसार शुक्रवार को अमावस्या के दिन लोगों ने कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ घरों में ही स्नान किया। इस दौरान लोगों ने पूजा पाठ करने के बाद क्षेत्र के गरीबों में मास्क, फल, फ्रूट, कपडे़ आदि दान किया और लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किया। घरों में रहने के लिए कहा। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि अमावस्या के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। यही कारण है कि लोगों ने पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया। संवाद