विजयपुर। दाती मां मंदिर में वीरवार को होने वाली मुंड कुंडल बिरादरी की वार्षिक मेल कोरोना के चलते स्थगित करने का फैसला लिया गया है। डिगयाना (प्रीत नगर) मंदिर कमेटी के मदन लाल, यशपाल शर्मा प्रेम कुंडल, शाम लाल, बोध राज, विजय कुमार आदि ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि कोरोना का अभी भी प्रकोप जारी है। इसलिए इस बार मेल करना ठीक नहीं होगा। इसलिए बिरादरी के लोगों को संदेश दिया गया कि मेल स्थगित कर दी गई है। सिर्फ मंदिर में माथा टेक सकते हैं। संवाद