फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय का निर्माण न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
मिनी सचिवालय - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के पन्नु चौक के पास सात वर्ष से नौ करोड़ की लागत से दो मंजिल मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा नहीं होने पर पर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा किया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं को हल करने के लिए अखनूर के कई विभाग के कार्यालयों में आवाजाही करनी पड़ रही है। विभागों के कार्यालयों अलग-अलग होने पर कई प्रकार की समस्याओं का समाना करना पड़ता था। उस समय राज्य सरकार में मंत्री रहे शाम लाल शर्मा ने पन्नू चौक में एक जगह पर लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए मिनी सचिवलाय का निर्माण शुरू कराया। ताकि लोग को एक जगह सभी विभाग कार्यालय में अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। मगर मिनी सचिवालय का निर्माण अंतिम रूप नहीं दे पाया। क्षेत्र के लोगों को एक जगह पर ही सभी कार्यालय होने का सपना अधूरा है।
सरपंच शमशेर सिंह ने बताया सात साल से मिनी सचिवालय का निर्माण खत्म नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों की समस्या से निजात नहीं मिल रही। सरकार को चाहिए कि मिनी सचिवालय बनाने के लिए फंड जारी किया जाए। ताकि काम पूरा हो सके। पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा ने बताया कि सात वर्ष पहले पूर्व सरकार ने मिनी सचिवालय बनाने के लिए योजना के तहत बिल्डिंग बनाने के लिए काम शुरू किया। मगर पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मिनी सचिवलाय का बकाया निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। मिनी सचिवालय शुरू करने बाद कार्यालय से विभिन्न विभाग अपना काम प्रारंभ करेंगे।
-चांद किशोर शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें