फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। वैष्णो माता यात्रियों की तर्ज पर श्री अमरनाथ बर्फानी का रास्ता बनाने की अमरनाथ श्राइन बोर्ड की घोषणा किए जाने से शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रमेश कुमार, शिव कुमार, उतम कुमार, पुषपिंद्र सिंह ने बताया कि पहले हमें जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जिस तरह से सरकार ने श्री अमरनाथ गुफा तक जाने के लिए मार्ग बनाने की घोषणा की है। उससे हम लोगों में काफी खुशी है। क्योंकि भोले बाबा के दर्शन के लिए हम तो पहले भी जाते थे, लेकिन ट्रैक (रास्ता) बनने के बाद काफी सुविधा मिलेगी। दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। क्योंकि पहले मार्ग की स्थिति अच्छी न होने के कारण देश-विदेश के कई शिव भक्तों के गिरने से दुर्घटना हो जाती थी। संवाद
विज्ञापन

स्मार्ट की योजना रद्द की जाए
विजयपुर। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह सलाथिया ने सोमवार को बैठक में कहा कि सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। सरकार के खिलाफ रोष जताया जा रहा है। जम्मू वालों के ऊपर ही बोझ डाला जा रहा है। कश्मीर वाले हर सुविधा ले रहे हैं। ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
मोहन सिंह ने कहा कि पहले जम्मू के सरोर में टोल प्लाजा लगाया गया और अब स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की गई है। उसको हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। क्योंकि दो साल से जम्मू की जनता कोरोना से जूझ रही है। लाखो लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऊपर से यह स्मार्ट मीटर लगा कर जम्मू के लोगों पर बोझ डालने जा रही है। ऐसा कभी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को वोट दिए ताकि उनको पूरी सुविधा मिल सके। सुविधा तो अभी तक मिली नहीं, ऊपर से टैक्स पर टैक्स लगाया जा रहा है। जो जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से मांग की है कि स्मार्ट मीटर की योजना को रद्द किया जाए। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संदेश से मिलेगा फायदा
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी में जो राष्ट्र के नाम सोमवार को संदेश दिया, उससे जनता को काफी हौसला मिला है। क्योंकि इस समय देश की जनता कोरोना के कारण टूट चुकी है। प्रधानमंत्री ने जो जनता को जागरूक किया है उससे काफी लाभ मिलेगा। इस कोरोना के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं। उसके ऊपर से बड़ों का साया गुजर गया है। इन सबको देखते हुए प्रधानमंत्री के संदेश से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें