फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। समाजसेवी सेवानिवृत्त हेड मास्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं को शपथ दिलाकर प्रतिज्ञा कराई गई कि आज के बाद तंबाकू या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे। सभी समाज को नशामुक्त कर स्वस्थ और खुशहाल बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में फैलते नशा रूपी जहर को समय रहते रोकना होगा। इस चुनौती को स्वीकार कर अपने सामाजिक कर्तव्य की कसौटी पर पूरा उतरने का समय आ गया है। हम सबको आज संकल्प लेने की आवश्यकता है। यदि इसे रोका नहीं गया तो समाज की चूलें हिल जाएंगी और हम एक बेहतर समाज बनाने से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि धूम्रपान व तंबाकू गुटका आदि का सेवन करने पर कैंसर सहित अनेक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे देश में हर वर्ष लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने देश को नशामुक्त बनाए जाने का आह्वान करने के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक टीम का गठन करने का फैसला किया। जो क्षेत्र में दिन ब दिन फैल रहे नशाखोरी को दूर करने के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें