जम्मू संभाग के बिश्नाह में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन से फ़ोन कर सामाजिक संस्था थर्ड एंटी क्राइम टीम के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता को संस्था की तरफ से किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
संस्था ने सरकारी विभागों, थानों में भी अभियान चलाया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराया। उप-राज्यपाल ने संस्था से कोरोना की रोकथाम के लिए सुझाव भी मांगे। शाम लाल गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था आगे भी इसी तरह से काम करती रहेगी।