फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मीक कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन
टिंडेकलां गांव में धार्मीक कार्यक्रम के दौरान नमन करते हुए भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। पीर हीरा नाथ मंडली की तरफ से गांव टिंडेकला में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरात्र पर मां का गुणगान किया गया। मंडली के संचालक लवली मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के प्रधान ब्रिज मेहरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि इस अवसर पर मंडली के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम मंडली सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ से किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की कामना करने के साथ-साथ संसार को जल्द से जल्द कोरोना वैश्विक से निजात दिलाने की कामना की गई। आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया गया। लवली मेहरा ने कहा कि पीर हीरा नाथ देवस्थान पर जो भी भक्त सच्चे मन से मुराद मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर देश व दुनिया में फैली कोरोना महमारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंडली के अन्य सदस्यों ने भी विचार रखे।
इस दौरान मंडली की तरफ से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में कोरोना के चलते अधिक संख्या एकत्र न करने पर पर अब यूट्यूब चैनल से लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिसके चलते इस चैनल को लांच किया गया। इस दौरान हजूरा राम, शाम लाल, विशाल मेहरा, अमीर चंद, ज्योति प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, पलव कश्यप, दुर्गादास, धयाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें