मीरां साहिब। युवाओं में खेलों भावना जाग्रत करने के मकसद से ब्रिगेडियर सरदार प्रीतम सिंह को समर्पित यादगार खेल प्रतियोगिता की शुरुआत सिंबल कैंप क्षेत्र में बुधवार को हुई। इसका उद्घाटन बुजुर्ग नारायण सिंह ने किया।
खेलों में रस्साकशी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलीट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता के आयोजक सरदार हरमीत सिंह प्रधान राजेंद्र सिंह, करमजीत सिंह आदि ने बताया कि पुंछ क्षेत्र से कव्वाली हमलों के दौरान लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने तथा उनकी व्यवस्था करने वाले ब्रिगेडियर सरदार प्रीतम सिंह को समर्पित इस खेल प्रतियोगिता की सिंबल कैंप में आज शुरुआत की गई है। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिन के दौरान कई मैच खेले जाएंगे और क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित किया जाएगा कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ भी अपना पूरा ध्यान दें।
बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच राजा सिंह समाज सेवक बलबीर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।