आरएस पुरा /मीरां साहिब। गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव पर शनिवार को श्री गुरु रविदास सभा एवं ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के दौरान विमल मुनि ने श्रद्धालुओं को प्रवचन से निहाल किया। गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इससे पहले ट्रस्ट की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गुरु के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गई।
ट्रस्ट के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह, बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी पहुंच कर माथा टेका। नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए कार्य करने की जरूरत है। गुरु जी ने अपने जीवन में हमें जातपात जैसी बुराइयों से दूर रहने की सीख दी। ट्रस्ट के प्रधान ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में हर साल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस मौके पर बुआ दिता, रवि कुमार, पुरुषोत्तम लाल, मोहनलाल कुंडल, वेदराज, जनकराज, सुदेश कुमार गोगी, सुनीता देवी, सचिन चोपड़ा, रमेश लाल अत्री, सरपंच कैप्टन फतेह चंद, सरपंच बद्रीनाथ शर्मा मौजूद रहे।
क्षेत्र के गांव मरालिया में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रभातफेरी निकाले जाने के साथ गुरु जी का गुणगान करने के साथ स्टाल लगाकर राहगीरों को जलपान कराया गया। सिंबल मोड़, टाली मोड़, टिंडेकला, कुल्लियां आदि में भी भक्तजनों ने कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरु का गुणगान किया।
------------------
महान संत गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। महान संत गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर जिले भर में शनिवार को गुरु रविदास सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुरु की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। गुरु के बताए मार्ग पर चलने को कहा गया।
इस अवसर पर डीडीसी की सदस्य आशा रानी, सरपंच सुदेश बसोतरा, काली दास, सोम लाल, तरसेम लाल, बलवीर कुमार, गुरदेव, मुन्ना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उधर रविदास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
----------------
गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव मनाया
विजयपुर। श्री गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर और सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने लंगर का भी इंतजाम किया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
--------------
विभिन्न स्थानों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती शनिवार को धूमधाम और भक्ति भावना के बीच मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भंडारा भी लगाया गया। कस्बे के मुख्य रविदास मंदिर में कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। सुबह पूजा अर्चना के बाद सत्संग किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारा भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।