बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार (28) पुत्र प्रेमचंद निवासी लावली उत्तरवाहिनी रविवार को संदिग्ध हालत में बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे पुलिस के जवानों ने उसे देखा और जीएमसी जम्मू में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट कर दिया है। रेलवे पुलिस को इसके बारे में सूचित कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जांच करने में जुटी है की किस अवस्था में वह ट्रेन के नीचे आया। शुरुआती जांच में ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत होने का मामला लग रहा है। संवाद