फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद को दी श्रद्धांजलि देकर याद किया

विज्ञापन
ヤकारगिल शहीद को दी श्रद्धांजलि देकर याद करण नमन करते हुएヤ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। अमर शहीद तरसेम लाल संधू की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। शहीद के पैतृक गांव गंडली में बने शहीद स्मारक पर कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद के परिवार, पंचायत कमेटी व बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शहीद तरसेम लाल वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में ऑल जेएंडके बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन रोमेश मोटन, पंचायत गड़ली सरपंच गुरदीप सिहं सैनी, शहीद की बहनें नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, रजनी कुमारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। शहीद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर एसोसिएशन उप प्रधान थोड़ू राम मांडी, शाम मोटन, आडी कैथ, तरसेम लाल, बलविंद्र मोटन, सुरज मोटन, सतपाल मांडी़, दया राम, रमेश मांडी, नायब सरपंच प्यारा लाल, पंच सत्या देवी, पंच सोम नाथ, पंच गुरदयाल, प्रवीण शर्मा आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें