युवातरंग में मौजूद विभिन्न श्रेणियों के विजेता: स्रोत कालेज
जम्मू। युवातरंग के तीसरे दिन वीरवार को मिमिक्री, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न वोकल ग्रुप और वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो की प्रतियोगिताएं हुईं। वन एक्ट प्ले में एमएएम काॅलेज ने पहला, गांधीनगर महिला कालेज ने दूसरा और स्कूल आफ टीचर एजुकेशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमएएम काॅलेज के आकाश और शाजिया को वन एक्ट प्ले में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। मिमिक्री में महिला कॉलेज गांधीनगर से सावी, साइंस काॅलेज से सूर्य भास्कर शर्मा और एमएएम काॅलेज से आकाश कटोच ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वेस्टर्न वोकल सोलो में एमएएम काॅलेज के विनीत रैना पहले, महिला काॅलेज गांधीनगर की महक अख्तर और द्युति कौर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वेस्टर्न वोकल ग्रुप में एमएएम कालेज को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि महिला कालेज गांधी नगर को दूसरा और साइंस कालेज को तीसरा पुरस्कार मिला। ब्यूरो