- फाइनल में जीडीसी उधमपुर को 3-2 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) उधमपुर को हराकर अंतर कालेज बैडमिंटन (पुरुष) का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पीजी विभाग ने उधमपुर की टीम को 3-2 से हराया। जीसीईटी जम्मू ने जीडीसी घघवाल को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
विश्वविद्यालय जम्मू के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विकास कार्लोपिया, ऋचा मंडला, मंजीत कोतवाल व बाघ अली की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक से सम्मानित किया। टूर्नामेंट का आयोजन खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय और जम्मू विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में किया गया था। मैचों का संचालन सतपाल शर्मा, जीवन लाल, शिवम गुप्ता और रवीश वैद ने किया।