फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोगरी गायिका सरस भारती ने बांधा समा, लोकगीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला।झिड़ी मेले में प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। शनिवार को मेले के पांचवीं रात डोगरी गायिका सरस भारती ने मंच पर अपनी गायकी से समा बांध दिया। जम्मू शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचे। सरस भारती ने डोगरी लोकगीतों और पारंपरिक डोगरी नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन

सरस भारती ने अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए जिन्होंने डोगरी संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति की खूब सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमारी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इस वर्ष अन्य राज्यों के कलाकारों को आमंत्रित करने के बजाय स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है ताकि डोगरी संस्कृति को बढ़ावा मिले और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देकर एक सराहनीय कदम उठाया है। रविवार को डोगरी गायिका जम्मू दी कुड़ी वर्षा जमवाल मंच पर पधारेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें