फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कौशल काे राष्ट्र के निर्माण और जनकल्याण में उपयोग करें युवा : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवा अपने कौशल को राष्ट्र के निर्माण व जनकल्याण में उपयोग करें। शिक्षा ही एकमात्र संपत्ति है, जो दीपक की तरह अंधकार को दूर करती है।
एलजी बुधवार को श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर अतंरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में शारदा विश्वविद्यालय की एल्युमिनाई मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयाम का पता लगाना चाहिए और इसकी मूल्य प्रणाली को संजोना चाहिए। सिन्हा ने कहा, पूर्व छात्र एक रोल मॉडल के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी ने शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षण समुदाय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अक्षरशः लागू करने, एक अनुकूल वातावरण विकसित करने, नवाचार, कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनने के लिए सशक्त बनाने पर जोर दिया। कहा कि शारदा विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू, शारदा विश्वविद्यालय के वीसी प्रदीप कुमार गुप्ता, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे, डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें