फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुर मंडल में अमावस्या पर देविका आरती की गूंज

Wed, 28 May 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह पुरमंडल में गुप्त गंगा के तट पर देविका आरती का आयोजन किया गया। पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास की ओर से यह आयोजन हर महीने किया जाता है। इस आरती के कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों समेत भेद विद्यालय के आचार्य रजत शर्मा और विद्यालय के विद्यार्थियों ने देविका मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आरती से पहले देविका पूजन हुआ। आरती के दौरान देविका मां के जयघोष के साथ देविकानगरी गूंज उठी। करीब पौने घंटे तक चली आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
आयोजकों ने लोगों से आह्वान किया गया कि हर महीने होने वाली इस आरती में हिस्सा लेकर पुण्य के भागी बनें और देविका माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर न्यास के पूजा प्रमुख गोबिंद राम शर्मा, भीम सिंह, गुलाब सिंह, महेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें