आरएस पुरा। संत कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में माता के तीसरे स्थापना दिवस यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु भारी संख्या में सम्मिलित रहे। अनुष्ठान पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में पंडित प्रवीण शर्मा ने माता दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद मंगल आरती की। इस दौरान अश्वनी कुमार, वेद प्रकाश, तिलक राज, सतपाल और केवल कृष्ण सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। संवाद