फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अभी तक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 470 यात्रियों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों में हर वर्ष काफी उत्साह देखने को मिलता है लेकिन पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के बाद यात्रियों ने अपने कार्यक्रम ही बदल दिए हैं। अभी तक 470 यात्रियों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी तिलक राज के अनुसार वह पिछले 12 वर्ष से अमरनाथ यात्रा पर जाते रहे हैं। इस बार उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ पांच अन्य लोग भी जाते हैं। अबकी बार उन्होंने अपना पंजीकरण ही नहीं करवाया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों के पंजीकरण के लिए सांबा कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पंजीकरण के काउंटर लगाए गए हैं। पिछले माह में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण में काफी तेजी आई थी, जबकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यात्रियों के पंजीकरण में काफी गिरावट रही। जिले के पंजाब नेशनल बैंक से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 240 यात्रियों के पंजीकरण ही हुए हैं, जबकी भारतीय स्टेट बैंक में 230 ने ही पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें