फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रथम नवरात्र पर चिची देवी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
सांबा के चिची माता मंदिर में लगी श्रद्वालुओं की कतारें।
विज्ञापन
सांबा। प्रथम नवरात्र पर जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

चिची देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर में सुबह हवन किया गया। उसके बाद लंगर शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी बंसी लाल ने बताया कि रविवार को सुबह प्रबंधकों की ओर से हवन में आहुतियां दी गईं। सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। दिन भर श्रद्धालुओं ने चिची देवी मंदिर में पहुंच कर माथा टेका। रानी देवी, पुष्पा देवी, वंदना देवी और कोमल रानी ने बताया कि वे एक घंटे तक कतार में खड़ी रहीं। उसके बाद उन्होंने मंदिर में माथा टेका। मंदिर विकास कमेटी के प्रधान कपिल महाजन के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर के अंदर ही दुकानें सजाई गई हैं। प्रथम नवरात्र पर लोगों ने अपने घरों में खेत्री बीजी है। सात दिन तक सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। देसी घी की जोत जलाई जाती है। रीटा देवी ने बताया कि वह प्रत्येक नवरात्र पर अपने घर पर क्षेत्री बीजती हैं। नवरात्र संपन्न होने के बाद साख को नदी के पानी में विसर्जित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें