फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। भगवान जगन्नाथ मंदिर चक दौलता से रविवार को कड़ी सुरक्षा के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा विजयपुर शिव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उसका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस यात्रा में विजयपुर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ के नाम का जाप किया। रथयात्रा की शुरुआत फूलों से सजाए गए रथ पर विराजमान श्रीश्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा देवी के भव्य स्वागत के साथ हुई। श्रद्धालु रास्ते में भगवान जगन्नाथ की स्तुति में नाच और भजन गा रहे थे। समिति के सदस्यों ने मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर गंगू महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू पूजा और सभी यात्राओं के बीच अद्वितीय होने के कारण सर्वोच्च देवत्व का सबसे बड़ा त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें