विजयपुर। एकादशी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान किया और व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की।
इस दौरान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। क्षेत्र के राहुल शर्मा, संध्या देवी व गीता देवी आदि लोगों ने बताया कि उन्होंने एकादशी का व्रत रखकर मूकबधिर प्राणियों की सेवा की। महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और गरीबों को कपड़े व फल आदि दान दिया। संवाद