फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवरात्र की तैयारियां जोरों पर, सजने लगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। दुर्गा मंदिरों में 30 मार्च से शुरू होने वाली चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। विजयपुर क्षेत्र में नवरात्र पर मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बाजारों में पूजन सामग्री बेचने वालों की दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की चुनरी बिकना शुरू हो गई है। इसके अलावा मां के नौ स्वरूपों वाले चित्र की भी खूब मांग है। पूजा-अर्चना के लिए धूप, दीपक सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी लोगों ने आरंभ कर दी है। चुनरी 10 से लेकर 200 रुपये तक बेची जा रही है। बता दें कि कलश स्थापना कर विधि-विधान से लोग पूजा पाठ करते हैं। जिस तरह नौ रात्रि मां दुर्गा का अलग-अलग भोग लगता है। उसी तरह नौ दिन मां को अलग-अलग नौ रंगों के वस्त्र भी पहनाए जाते हैं। पंडित अश्वनी शर्मा ने कहा कि चैत्र माह में नवरात्र होने की वजह से शादी, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण और अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्य भी किए जा सकते हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विधिवत पूजन से भक्तों को मनचाहा फल मिलता है और मां की उन पर कृपा भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें