नौशेरा। नौशेरा के सभी मंदिरों में सोमवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
जूनियर युवा मोर्चा के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने ठाकुरद्वारा मार्केट में ब्रेड न्यूट्री का स्टाल लगाकर लोगों को वितरित किया। धीरज गुप्ता ने बताया कि गुरु महाराज की कृपा से सोमवती अमावस्या पर स्टाॅल लगाया गया है। यह सब गुरु महाराज की कृपा से ही संभव हुआ है, इस मौके पर सतगुरु महाराज के नाम के जयकारे गूंजे। संवाद