फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपने बच्चों को अच्छी संगत और सत्य मार्ग पर लाने के लिए कथा में लेकर अवश्य आएं

विज्ञापन
नौशेरा ठाकुरद्वारा मे श्रीराम कथा का श्रवण करते लोग।
विज्ञापन
नौशेरा। ठाकुरद्वारा में श्री राम कथा के तीसरे दिन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महंत संतोष दास मोनी ने बताया कि राम नाम सुनने से शरीर के अंदर की मेल धुल जाती है। अपने बच्चों को सत्य मार्ग पर लाने के लिए कथा सुनने के लिए जरूर लाएं। भगवान की कथा सुनने से आपके बच्चे नशे की ओर और गलत रास्ते पर नहीं चलेंगे। भगवान ने हमें यह मानव शरीर दिया। भगवान के दिए हुए शरीर से भगवान की भक्ति करो। भगवान की दी हुई पांव से भगवान की तीर्थ करो भगवान के दिए हुए कानों से भगवान के कथा श्रवण करो आपका कल्याण होगा। राम कथा सुनने से राम से प्रीति बन जाएगी। भगवान सदा शिव ने माता पार्वती को भगवान राम की पावन कथा सुनाई। मोनी महाराज ने कहा कि हरि कथा अमृत है भगवान हमें जीव दी है सुमिरन करने के लिए भगवान की कथा सुनने से हमारे अंदर पाप रूपी पर देख को हटा देती है। मानव शरीर बार-बार नहीं मिलेगा, इसलिए मानव शरीर पाकर भगवान की भक्ति करो। भगवान के दिए हुए धन से धन करो तभी हमारा और आप और सबका कल्याण होगा। वहीं कथा व्यास आचार्य रामदास ने भगवान राम की विभिन्न लीलाओं को सुना कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुक्त किया। कथा के उपरांत आरती पूजन किया गया प्रसाद वितरित किया गया। कथा से पहले सुबह 9:00 बजे से 1:00 तक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने विधिपूर्वक यजमानों को हवन पूजन करवाया इसके बाद गुरु पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें