ज्यौड़ियां। गांव मट्टू में स्थित काली वीर देवस्थान पर मट्टू बिरादरी की ओर से आठ जून को अर्धवार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा।
इसकी तैयारियों को बिरादरी की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य सतपाल मट्टू, ओमप्रकाश मट्टू व अंकुश चौधरी ने क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया है कि मेल में भाग लेकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाएं। संवाद