ज्यौड़ियां। लखनपाल बिरादरी की ओर से रविवार को गांव संघानी परसोती में स्थित कुलदेवी माता सती के मंदिर में बैठक का आयोजन कर 11 मई को होने वाली बिरादरी की मेल पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता बिरादरी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने की। उन्होंने कहा कि कुलदेवी माता सती की अर्धवार्षिक मेल 11 मई को होगी। उन्होंने कहा कि मेल के दिन बिरादरी के सभी लोग पहुंच कर कुलदेवी माता सती से आशीर्वाद लें। खासतौर पर मेल के दिन अपने बच्चों को जरूर लाएं ताकि उन्हें मेल के प्रति ज्ञान हो सके। अध्यक्ष ने कहा कि जो भी व्यक्ति अलग से भंडारे में स्टाॅल लगाना चाहता है, वह भी पहले जानकारी दे ताकि उसके लिए बंदोबस्त किया जा सकें। बैठक में राजीव कुमार, अशोक कुमार, राम लाल, गणेश कुमार, सोम नाथ, किशोर कुमार, केवल कुमार, गारू राम और अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।