फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में मनाया गया गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस

Sat, 31 May 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ नगर में शुक्रवार को सिख समुदाय के लोगों ने गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस सम्मान के साथ मनाया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह और सचिव हरचरण सिंह की अगुवाई में आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। गुरुद्वारे में पिछले तीन दिनों से जारी गुरुग्रंथ साहब के खंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाए गए। सिख विद्वानों ने गुरु अर्जुन देव के जीवन एवं उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर मीठे एवं ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें