- प्रदर्शनी में झलकी आधुनिक कला और तंजावुर चित्रकला की झलक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कला केंद्र में आयोजित आशा कला प्रदर्शनी में शनिवार को आधुनिक कला और तंजावुर चित्रकला की झलक देखने को मिली। मास्टर संसार चंद आर्ट गललरी में लगी इस प्रदर्शनी में लगभग 60 कलाकृतियां सजाई गई हैं। आयोजन काला केंद्र और साझी कला संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। प्रदर्शनी का लाभ कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद पर खर्च किया जाएगा
समारोह में विशेष सचिव संस्कृति त्रिशला कुंडल कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि तंजावुर चित्रकला काबिले तारीफ है। उन्होंने संस्कृति विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई कि ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि जम्मू-कश्मीर में कला गतिविधियां और सशक्त हों। कला केंद्र के सचिव डाॅ. जावेद राही ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और इसे लोकप्रिय बनाना है। प्रदर्शनी में रचनात्मकता, प्रकृति दृश्यों और तंजावुर चित्रकला की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें सीता-राम, राधा-कृष्ण और अन्य देवताओं के चित्र शामिल हैं। पद्मश्री बलवंत ठाकुर और प्रसिद्ध चित्रकार भूषण केसरी भी शामिल रहे।