कैडेट ने देश भक्ति गीत गाकर बांधा समा
- फोटो : udhampur news
जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन गांधीनगर की नाै जेके गर्ल्स बटालियन ने रविवार को कॉलेज कैंपस में 78वां एनसीसी दिवस मनाया। परमवीर चक्र अवॉर्डी ऑनरेरी कैप्टन बाना सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नाै जेके महिला बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर और गेस्ट ऑफ ऑनर कर्नल शरद शर्मा के स्वागत से हुआ। इसमें देशभक्ति के गीत, सोलो डांस का आयोजन किया गया। वंदे मातरम के सप्ताह समारोह के दौरान हुए पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और वाद-विवाद के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ब्यूरो