ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में 13 अप्रैल को वैसाखी मेला और 14 अप्रैल को होने वाले दंगल की तैयारियों के लिए खौड़ व्यापार मंडल व स्थानीय लोगों ने बैठक की।
इस दौरान दंगल कमेटी खौड़ के चेयरमैन व पूर्व पहलवान रिटायर्ड सूबेदार मेजर बलबीर सिंह और कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बलबीर सिंह ने बताया कि कुछ निजी समस्याओं के चलते वह खुद तो इन दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं ले पाएंगे लेकिन खौड़ के युवा लोग इन दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि इस बार भी वे लोग पूरे खौड़ कस्बे के सहयोग दंगल का आयोजन कर रहे हैं। इस मौके पर किसानों के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें अच्छी फसल उगाने वाले और अच्छी नस्ल के मवेशी पालक किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।