फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: गुरु रविदास मानवता को अज्ञान और अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गुरु रविदास सभा कोटली शाहदौला की और से रविवार को वार्षिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे पाठियों ने गुरु रविदास के नाम का गुणगान किया। सभा के संयोजक डाॅ. डीडी शिवगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पाठी पूर्णचंद ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता को अज्ञान और अंधकार से निकाल ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए।
विज्ञापन

गुरु रविदास ने समाज के प्रत्येक वर्ग को ऊपर उठाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता का संदेश देकर मानव अपनी जातपात से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। आज हम सबको गुरु के बताए रास्ते पर चल समाज के सभी वर्ग के लोगों का उत्थान करना चाहिए। डाॅ. डीडी शिवगोत्रा ने कहा कि हमें अच्छे कर्म हमेशा करते रहना चाहिए और इसके साथ मिलने वाले फल की आशा भी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि कर्म हमारा धर्म है और उसका फल हमारा सौभाग्य। बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुरु रविदास सभा कोटली शाहदौला के कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें