फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा महादेव सेवा समिति शिवखोडी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेव सेवा समिति नौशेरा की ओर से शिवखोडी में लंगर लगाया जाएगा। रविवार को श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी महाराज की देखरेख में समिति के लोग शिवखोडी के लिए रवाना हुए। मोनी महाराज ने फीता काटकर युवाओं को रवाना किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नौशेरा की जनता के सहयोग से युवाओं की ओर से शिवखोडी मे लंगर लगाया जाता है। मान्यता है कि यज्ञ के दौरान भगवान आशीर्वाद देते है। व्यापार मंडल नौशेरा के उप प्रधान रविकांत गुप्ता ने कहा लंगर लगाने जा रहे युवाओं में धर्म के प्रति उत्साह देखकर बहुत खुशी होती है। जगदीश चंद्र साहणी सनातन धर्म सभा के प्रधान ने कहा मोनी महाराज के आशीर्वाद से हर काम पूरा होता है। युवाओं में अमित शर्मा, शेंकी दत्ता समेत काफी संख्या में महादेव सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें