बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना के प्रधान अश्वनी गुप्ता ने सांबा के लोगों से अनुरोध किया है कि नवरात्र के पहले दिन चीची माता के चरणों में ज्यादा से ज्यादा लोग हाजिरी लगाएं। इसके लिए शिवसेना उनका पूरा सहयोग करेगी। वह बुधवार को प्रेेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 15 साल से शिवसेना इस यात्रा का आयोजन करती आ रही है। उनका यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा। प्रेसवार्ता में महासचिव राज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवक्ता राजू सलारिया, सांबा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद