फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में केंद्र सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
विजयपुर में केंद्र सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के सांबा जिला उप प्रधान बबल गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को बाजार में रैली निकाली गई। इस दौरान पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

बबल गुप्ता ने कहा कि इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई चरम सीमा पर चल रही है। उसके बावजूद भी मोदी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अगर पेट्रोल, डीजल के बढ़ रहे दामों को तत्काल कम नहीं किया गया। तो आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान धर्मपाल, सरपंच तीर्थ राम, रघुवीर सिंह बागल, लाली कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें