विजयपुर। एकादशी पर श्रद्धालुओं ने सोमवार को स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। इस दौरान कुछ लोगों ने एकादशी पर गरीबों को दान भी किया। संध्या कुमारी, सुषमा रानी आदि ने बताया कि करोना के कारण हमने घरों में ही पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि एकादशी के दिन पूजा-अर्चना और व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। उधर दवारकापुरी आश्रमों बाडियां में भी आश्रम के संचालन कुलपति शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना की गई। संवाद