फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ महीने को समर्पित आरएस पुरा तहसील बाजार में लंगर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। माघ माह के उपलक्ष्य में तहसील बाजार दुकानदारों की ओर से मानवता के भले व देश में सुख शांति की कामना करते हुए लंगर लगाया गया। इसमें स्थानीय दुकानदारों का योगदान रहा। सर्वप्रथम श्रीराम नाम का जाप किया गया। उसके बाद राहगीरों को लंगर खिलाया गया। प्रेस क्लब के चेयरमैन दलजीत सिंह, प्रधान सुभाष चंद्र, महासचिव सोहन चौधरी, कार्यकारी सचिव राज कुमार, सचिव नरेश कुमार, डॉक्टर हरि सिंह, भाजपा शहरी प्रधान विक्रम संधू ने लंगर को शुरू कराया। डॉ. हरि सिंह ने कहा कि सुख शांति व मानवता के भले के उद्देश्य से उनके बाजार दुकानदारों के सहयोग से माघ माह में लंगर आयोजित किया जाता है। इस मौके पर अशोक चौधरी, गारा राम, बब्बू कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें