खौड कैंप में पहली फरवरी को शिव परिवार के स्थापना दिवस के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा
ज्यौ़िडयां। खौड़ के गांव कैं प खौड़ में सोमवार को काली माता मंदिर के नजदीक स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार के स्थापना दिवस के मौके पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित सतीश रैना ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और प्रसाद ग्रहण करें। संवाद