फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत कालावजारी कर रहे ट्रैक्टर चालक को पकडने के लिए पुलिस ने चलाई मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। टाली मोड़ मीरां साहिब के पास फर्नीचर की दुकान में रेत से भरे ट्रैैक्टर ट्राली के घुसने के मामले में चालक को पकड़ने के लिए मीरां साहिब पुलिस ने मुहिम चलाई है। लोगों का कहना है कि न्यायालय की तरफ से खनन पर प्रतिबंध लगाए होने पर दिन के समय धड़ल्ले के साथ रेत, बजरी आदि ले जाने पर कई स्थानों पर पुलिस नाके लगाए होने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक मुख्य सड़क से तेज गति से ट्रैैक्टर ले जाने पर पहले भी कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। दरसोपुर पंचायत के नायब सरपंच सुभाष का कहना है कि यही नहीं आरएस पुरा उपजिले में कई स्थानों पर लोग रेत, बजरी, पत्थर आदि का स्टोर कर अधिक कीमतों पर बेचने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। खनन पर प्रतिबंध होने पर किस प्रकार रेत, बजरी, पत्थर बेचा जा रहा है। तरसेम लाल का कहना है कि एक दिन बाद भी उक्त ट्रैक्टर चालक को पुलिस नहीं पकड़ पाई, जिस पर पता चलता है कि पुलिस की नाक के नीचे किस प्रकार खनन माफिया सक्रिय होकर धंधा धड़ल्ले से कर रहे हैं। मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी हर मोहिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा पहले ही रेत से भरी ट्राली व ट्रैक्टर जब्त किया गया है। ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए एक मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने पर एक टीम का गठन किया गया है। पकडे़ जाने पर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें