विजयपुर। कस्बे के वार्ड-12 स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर मंदिर के पुजारी कृष्ण लाल चौधरी की देखरेख में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को अमावस्या के दिन सत्संग और भंडारे किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुजारी कृष्ण लाल चौधरी ने बताया कि सत्संग विशन शास्त्री द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सत्संग और भंडारे में भाग लें और पुण्य का भागी बनें। इस मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे। संवाद