विजयपुर। जैसे-जैसे लोहड़ी का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे ही बाजार में चहल-बहल बढ़ती जा रही है। लोहड़ी पर्व पर बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। लोगों ने अभी से ही मूंगफली, गजक, रेवढ़ियां, चिड़वे, बिस्कुट आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। लोग दूर-दराज रहने वाली अपनी बेटियों व अन्य संगे-संबंधियों को लोहड़ी पर्व पर उपहार देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारी अधिक होने के कारण दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है और लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। संवाद
----------------
महिलाओं ने घर-घर बांटी लोहड़ी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में लोहड़ी पर्व पर महिलाओं की तरफ से लोहड़ी बांटी गई। महिलाओं की तरफ से घर-घर जा कर मूंगफली, रेवड़ियां, मक्की के फूल तथा फल बांटे गए। मालूम हो कि जिस घर में लड़के की शादी हुई हो या लड़के ने जन्म लिया हो उस घर वाले लोहड़ी पर्व पर गांव के हर घर में बधाई के तौर लोहढ़ी बांटते हैं। संवाद