आरएस पुरा। मेहता बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को जलो चक (रत्नू चक) जम्मू में 30 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बिरादरी की गठित कमेटी के महासचिव बनारसी लाल शर्मा ने दी। उन्होंनेे कहा कि बिरादरी के सभी भक्त सौहार्द पूर्वक परिवार सहित मेल में पवित्र बुआ दत्ती का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सुबह हवन होगा। सभी भक्तों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क लगाए जाने का विशेष अनुरोध है। संवाद