राज कुमार को बनाया गया जय बाबा मईमल देव स्थान ढोकखालसा का मुख्य पुजारी
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव ढोक खालसा स्थित बाबा मईमल देव स्थान के मुख्य पुजारी का गांव वासियों की तरफ से चयन किया गया। समस्त ढोक खालसा के लोगों की तरफ से राज कुमार शर्मा को मईमल देव स्थान का पुजारी चुना गया और राज कुमार को संगल भेंट की गई। इस मौके पर गांव ढोकखालसा निवासी जूरा राम सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद