ज्यौड़ियां। सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में एक साल पहले सांसद जुगल किशोर शर्मा ने खौड़ का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने सेलांवाली बाजार में बैंक की शाखा खोलने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां जेके बैंक की शाखा खोली जाएगी। लेकिन आज तक बैंक शाखा नहीं खुली। लोगों ने बताया कि सांसद ने लोगों से झूठे वादे किए हैं। जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इस दिशा में जल्द कदम बढ़ाए जाएं और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां बैंक की शाखा खोली जाए। संवाद